Friday, 3 January 2025

नवल वर्ष शुभ अभिनंदन है


नवल वर्ष शुभ अभिनंदन है

मही आनंदित रहे सदा ही

यही कामना करता मन है....।

कर्म कौशल हो,पथ रोशन हो 

निर्मल-निर्भय दृष्टि-नयनहो

हंसे भवन यूं,हंसता सुमन है 

यही कामना करता मन है....।

शांति परम हो,दम संयम हो

सकल भुवन में दंभ-दमन हो

तम-घन हरता अरूण-किरण है 

यही कामना करता मन है....।

सौभाग्य चरम हो,आरोग्य बदन हो

स्वप्न विमल हो, धवल चिंतन हो

पावन लगता प्रभु- वंदन है 

यही कामना करता मन है....। 

भारती दास ✍️

2 comments:

  1. सुन्दर | नव वर्ष शुभ हो |

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद सर
      नववर्ष मंगलमय हो

      Delete