Friday, 19 June 2026

मौन का मंत्र सीख लेते हैं

 

पिता हमेशा देते हैं प्यार

सुरक्षा और संस्कार 

सशक्त सा सुविचार 

सजग सा कुलाचार 

स्वतंत्रता की गरिमा 

सरलता की महिमा 

समाज में सर्वत्र सम्मान 

अस्तित्व की सुंदर पहचान 

मृदु स्वप्न का देकर पंख 

इन्द्रधनुषी सा स्नेह अंक

पीकर अवसाद का अश्क

निज का अधर रहता शुष्क  

होता है भले ढ़ेरों विषाद 

संतानों का करते हैं जयनाद

दुःख अनंत सब दर्द भूलकर 

सुख समस्त हर खुशी लुटाकर

मौन का मंत्र वो सीख लेते हैं 

सहर्ष उम्र भर जी लेते हैं।

भारती दास ✍️

No comments:

Post a Comment