Wednesday 29 March 2023

आया पावन मंगलकारी

 आया पावन मंगलकारी

श्री रामचंद्र का जन्म दिवस

हे प्रेरणाओं के प्रकाश पूंज 

हर लो धरती से अज्ञान तमस.

असुर अंत करने के हेतु

नारायण ने अवतार लिया

संस्कृति के आदर्शों को

कण कण में साकार किया.

एक पत्नी का व्रत लेकर

हर नारी को सम्मान दिया

बहुपतियों के कुरीतियों से

समाज का कल्याण किया.

हे पुरुषोत्तम  पौरुष महान

समत्व भाव का नेह जगाओ

हे आदर्श रूप भक्तों के प्राण

अंतस से कल्मष मिटाओ.

भारती दास ✍️


8 comments:

  1. बहुत सुंदर। रामनवमी की शुभकामनाएं🌹🌹🌹

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद सर आपको भी ढेरों शुभकामनाएं

      Delete
  2. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा आज गुरुवार (30-03-2023) को   "रामनवमी : श्रीराम जन्मोत्सव"   (चर्चा अंक 4651)  पर भी होगी।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    --
    श्री राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
    --
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद सर आपको भी ढेरों शुभकामनाएं

      Delete
  3. बहुत खूब 👌

    राम जन्मोत्सव की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  4. धन्यवाद रूपा जी
    आपको भी ढेरों शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  5. बहुत सुंदर
    हार्दिक शुभकामनाएं ❤️

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद शिवम जी
      आपको भी ढेरों शुभकामनाएं

      Delete