Sunday 14 February 2021

जय भगवती भारती

 

जय भगवती भारती
जगतवंदिनी पीड़ा हरती
पद्मवासिनी विद्या देती
मां सकल विश्व तारती
जय भगवती भारती....
रुप मनोहर अतिशय सुंदर
शुभता भर दे उर के अंदर
मां श्वेत वस्त्र धारती

जय भगवती भारती....
कर में वीणा राग सुना दे
ब्रह्माप्रिया अनुराग सिखा दे
मां करते हम आरती
जय भगवती भारती....

भारती दास


 

 

6 comments:

  1. Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद सर

      Delete
  2. बहुत बहुत सुन्दर वन्दना

    ReplyDelete
  3. बहुत बहुत धन्यवाद आलोक जी

    ReplyDelete
  4. माँ सरस्वती हम सभी के जीवन में ज्ञान-विज्ञान रूपी उजाला भरती दें ..सुन्दर वंदना..

    ReplyDelete
  5. बहुत बहुत धन्यवाद जिज्ञासा जी

    ReplyDelete