Wednesday 15 November 2023

श्री चित्रगुप्त नमन


नमन करें श्री चित्रगुप्त की

धर्मगुप्त की मन से

वरदान वो देंगे मगन से.....

इरावती के पुत्र कहाये

मंगलकर्ता बनकर आये

संकट हरते सद्गुण देते

हरते तम जीवन से, 

वरदान वो देंगे मगन से.....

पूर्ण मनोरथ करने वाले

इच्छित फल वे देनेवाले

विद्या बुद्धि वैभव देते

लिखते कर्म कलम से, 

वरदान वो देंगे मगन से.....

रुप चतुर्भुज श्यामल मूर्ति

तीनों लोकों में फैले कीर्ति

जो भी उनके शरण में आते

भक्ति भाव चिंतन से, 

वरदान वो देंगे मगन से.....

नमन करें श्री चित्रगुप्त की..

भारती दास✍️


4 comments: