Monday 14 August 2023

हे भारत के संतान श्रेष्ठ

कुछ अनुभूति अंकुरित हुई है 

नव स्फूर्ति विस्तरित हुई है

हे शुभ प्रभात के बाल-श्रेष्ठ

महसूस करो क्या विदित हुई है.

शुभ कर्म करो ना शर्म करो 

संकल्प करो ना विकल्प धरो 

हे लोकहित कल्याण-श्रेष्ठ 

कर्णधार बनो ना प्रहार करो.

बहुत सो चुके बहुत खो चुके 

अब देर करो ना बहुत रो चुके 

हे चेतना के ज्ञान-श्रेष्ठ 

फिर निजता में क्यों सिमट चुके.

यों डरते रुकते ठहरों ना 

आग बढ़कर अब सोचो ना 

हे नव जीवन के प्राण-श्रेष्ठ

बनो समर्थ यूँ ही भटको ना.

अपने अन्दर चिंगारी भर लो 

जोश उमंग बस सारी भर लो

हे शक्तिवान बलवान-श्रेष्ठ 

प्रचंड वेग हितकारी भर लो.

प्रभु की शक्ति साथ खड़ी है 

आशीष की बारिश बरस रही है 

हे भारत के संतान-श्रेष्ठ

समय की धारा बीत रही है.

भारती दास ✍️

8 comments:

  1. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल बुधवार (१६-०८-२०२३) को 'घास-फूस की झोंपड़ी'(चर्चा अंक-४६७७) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है।
    सादर

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद अनीता जी

      Delete
  2. बहुत बहुत धन्यवाद सर

    ReplyDelete
  3. वाह!!!
    बहुत ही सुन्दर प्रेरक सृजन
    शुभ कर्म करो ना शर्म करो

    संकल्प करो ना विकल्प धरो

    हे लोकहित कल्याण-श्रेष्ठ

    कर्णधार बनो ना प्रहार करो.

    ReplyDelete
  4. बहुत बहुत धन्यवाद सुधा जी

    ReplyDelete
  5. Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद

      Delete