Wednesday 25 January 2023

सरस्वती वंदना

 हे सरस्वती जय मां भगवती

हंस वाहिनी कुमति तू हरती ....

प्रनत पालिनी जय जगदम्बे

पुस्तक धारिणी मूढ़ता हर दे

विद्या बुद्धि ज्ञान बढ़ाती

हंस वाहिनी कुमति तू हरती....

तेरी महिमा मैं क्या जानूं

जड़ बुद्धि हूं क्या पहचानू

वीणा में संगीत जो भरती

हंस वाहिनी कुमति तू हरती....

पद्म वासिनी मुझको वर दे

मेरे उर में अमृत भर दे

अज्ञानों में तू ही विचरती

हंस वाहिनी कुमति तू हरती....

भारती दास ✍️

2 comments: