|
सलिल कण के जैसी हूँ मैं
कभी कहीं भी मिल जाती हूँ
रीत कोई हो या कोई रस्में
आसानी से ढल जाती हूँ।
व्योम के जैसे हूँ विशाल भी
और लघु रूप आकार हूँ मैं
वेश कोई भी धारण कर लूँ
स्नेह करूण अवतार हूँ मैं।
अस्थि माँस का मैं भी पुतला
तप्त रक्त की धार हूँ मैं
बेरहमी से ऐसे कुचलते जैसे नरभक्षी आहार हूँ मैं।
अर्द्ध वसन में लिपटी तन ये
ढोती मजदूरी का भार हूँ मैं
क्षुधा मिटाने के खातिर ही
जाती किसी के द्वार हूँ मैं।
मैं धीर सुता मैं नारी हूँ
सृष्टि का श्रृँगार हूँ मैं
हर रुपों में जूझती रहती
राग विविध झंकार हूँ मैं।
भारती दास ✍️
|
बहुत सुन्दर।
ReplyDeleteअन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
बहुत बहुत धन्यवाद सर
ReplyDeleteoh oh...behad khaas
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद
Deleteबहुत सुंदर
ReplyDeleteधन्यवाद सर
Deleteनारी अस्तित्व को उजागर करती सारगर्भित रचना - - साधुवाद सह।
ReplyDeleteधन्यवाद सर
Deleteमैं धीर सुता मैं नारी हूं
ReplyDeleteसृष्टि का श्रृंगार हूं मैं
हर रुपों में जूझती रहती
राग विविध झंकार हूं मैं.
बहुत ही सुंदर सृजन,सादर नमन आपको
धन्यवाद कामिनी जी
Deleteखूबसूरत अभिव्यक्ति .
ReplyDeleteधन्यवाद संगीता जी
Deleteबहुत बहुत सुन्दर रचना
ReplyDeleteधन्यवाद सर
Deleteनारी के सुंदर गुणों के साथ सुंदर उद्गार।
ReplyDeleteसुंदर सरस रचना।
धन्यवाद कुसुम जी
Deleteबेहतरीन रचना
ReplyDeleteधन्यवाद मीना जी
ReplyDeleteधन्यवाद अनुराधा जी
ReplyDeleteवाह! बहुत सुंदर।
ReplyDelete