Wednesday 15 August 2018

यह देश हमारा भारत वर्ष


ये देश हमारा भारत वर्ष
अद्भुत है इसका उत्कर्ष
उत्तर में है हिम का ताज
दक्षिण में सागर का राज
पूरब से आती है हर दिन
मनभावन सुखमय प्रभात 
है इसी भूमि पर अपना स्वर्ग
        यह देश हमारा भारत वर्ष.....     
सदियों से ही दुःख है झेले
मुगलों ,अंग्रेजों के झमेले
सबने इसको लूटा-मसला
पैरों से रौंदा और कुचला
सहती रही ये दर्द सहर्ष
यह देश हमारा भारत वर्ष....
बाजी लगाई प्राणों की अपने
एक से बढ़कर बलिदानी ने
भारत के दमन को बचाया
शीश कटा सम्मान दिलाया
घुट-घुट कर जीना है व्यर्थ
यह देश हमारा भारत वर्ष ....
दया धर्म से शोभित धरती
ऋषि मुनि सा देव विभूति
उदार मन और शांत प्रकृति
उन्माद भरा है द्वेष-दर्प
यह देश हमारा भारत वर्ष....
वीर भरत महाराणा  जैसे
सुभाष भगत सयाना जैसे
कोई वीर नहीं है शेष
जो धारण करले राम का वेश
छोड़ दिया करना संघर्ष
यह देश हमारा भारत वर्ष....
बापू की नीति याद नहीं है
दुःख नहीं फरियाद नहीं है
भारत पुत्रों को करके याद
आजादी दिवस मनाये आज
भरके मन में उद्गार हर्ष....
यह देश हमारा भारत वर्ष.    



No comments:

Post a Comment