Saturday 25 February 2023

ऐ जाग जाग मन अज्ञानी

 


ऐ जाग जाग मन अज्ञानी

ये जग है माया की नगरी

अभिमान न कर खल-लोभ न कर

सब रह जायेगा यहीं पर धरी

ऐ जाग.......

लघु जीवन है ये सोच जरा

सब मिथ्या है ये सत्य बड़ा

मत विचलित हो उत्साह बढ़ा

कर कर्म सभी गर्वों से भरी

ऐ जाग.......

निज स्वप्न में डूबे मत रहना

ये मोह है रोग तू सच कहना

आनंद भरा जीवन पथ हो

गुजरे सुन्दर ये पल ये घड़ी

ऐ जाग.......

अब क्या मांगू फैलाकर हाथ

          विधि ने ही सजाया दिन और रात  

ये रात गुजर ही जायेगी 

      दिन निकलेगा किरणों से भरी

ऐ जाग.........

भारती दास ✍️


 

11 comments:

  1. भावपूर्ण अभिव्यक्ति

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद सर

      Delete
  2. सकारात्मकता का संदेश देती सुंदर रचना।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद ज्योति जी

      Delete
  3. स्वयं को संबोधित करता संचेतना से युक्त सुंदर सृजन।

    ReplyDelete
  4. बहुत बहुत धन्यवाद सर

    ReplyDelete
  5. धन्यवाद कुसुम जी

    ReplyDelete
  6. उत्साह जगाती सुंदर रचना।

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद रुपा जी

      Delete
  7. अब क्या मांगू फैलाकर हाथ

    विधि ने ही सजाया दिन और रात

    ये रात गुजर ही जायेगी

    दिन निकलेगा किरणों से भरी

    ऐ जाग.........
    उम्दा अभिव्यक्ति ।

    ReplyDelete
  8. धन्यवाद सर

    ReplyDelete