Monday, 16 February 2026

वही वसंत फिर से आया है

 शीत ऋतु की अनुभूति भी 

विकल ग्रीष्म का ताप प्रखर

प्राची की अरुणिम ऊषा सी

जीवन का अनमोल सफर।

नील व्योम की विशाल वक्ष सा

है अगाध विश्वास भरा मन

सहज सुभग अनुराग भरा 

है साँसो का कोमल स्पंदन।

इकतीस वर्ष के पावन संग का

अनगिनत ही एहसास लिए 

वही वसंत फिर से आया है 

उमंग अनंत उत्साह लिए।

भारती दास ✍️ 


Friday, 13 February 2026

याद रखेगा हिन्दुस्तान

 

वह दुखद घड़ी थी

विचलित पल था 

हृदय-हृदय में 

क्षोभ प्रबल था।

निर्दयता और 

क्रूरता के साथ 

था पुलवामा 

हमले का घात।

वीर जवानों को 

मारा असुर था 

दुर्दांत दस्यु का

चरम कहर था।

सात साल हो

गये हैं पूरे 

देश ने चालीस 

जवान थे खोये।

छल से उनकी 

ली थी जान

याद रखेगा 

हिन्दुस्तान।

दिल में कसक है 

टीस दर्द का

मुरझा गया था 

शैशव गृह का।

प्रेम का उत्सव 

मनाये आज

वीर शहीदों को 

करके याद।

उनके अनुदान से

है यह देश सुरक्षित 

उनको भावपूर्ण 

श्रद्धा है अर्पित।

भारती दास ✍️